Mizoram Elections 2023: मिजोरम सीएम जोरमथंगा ने कहा- पीएम के साथ नहीं करेेंगे स्टेज शेयर

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव है और उन राज्यों में मिजोरम भी शामिल है।

Mizoram Elections 2023:  मिजोरम सीएम जोरमथंगा ने कहा- पीएम के साथ नहीं करेेंगे स्टेज शेयर

इंटरनेट डेस्क। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव है और उन राज्यों में मिजोरम भी शामिल है। ऐसे में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने प्रधानमंत्री मोदी यहां आएंगे तो वे उनके साथ स्टेज शेयर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा यही होगा कि प्रधानमंत्री यहां अकेले आएं और मंच पर अकेले ही अपनी बात रखें। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सीएम जोरमथंगा ने कहा कि मिजोरम के लोग क्रिश्चियन हैं। जब मणिपुर में मैतेई लोगों ने सैंकड़ों चर्च जलाए थे, तो मिजोरम के सभी लोगों ने विरोध किया था। इस वक्त में भाजपा के साथ सहानुभूति रखना मेरी पार्टी के लिए बड़ा माइनस पॉइंट होगा।

आपको बता दें की पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिजोरम में भी 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, वहीं चुानवी नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। चुनाव से पहले 30 अक्टूबर को पीएम मोदी पश्चिम मिजोरम के मामित गांव आएंगे।

pc- jansatta