लागुआर्डिया हादसे में मारे गए पायलटों की याद में मॉन्ट्रियल हवाई अड्डे पर स्मारक स्थापित

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।  कनाडा के मॉन्ट्रियल हवाई अड्डे के प्रबंधकों द्वारा न्यूयॉर्क के लागुआर्डिया हवाई अड्डे पर हुए रनवे हादसे में जान गंवाने वाले एयर कनाडा के दो पायलटों की याद में एक स्मारक स्थापित किया गया है।

लागुआर्डिया हादसे में मारे गए पायलटों की याद में मॉन्ट्रियल हवाई अड्डे पर स्मारक स्थापित

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।  कनाडा के मॉन्ट्रियल हवाई अड्डे के प्रबंधकों द्वारा न्यूयॉर्क के लागुआर्डिया हवाई अड्डे पर हुए रनवे हादसे में जान गंवाने वाले एयर कनाडा के दो पायलटों की याद में एक स्मारक स्थापित किया गया है। यह स्मारक उनकी सेवा और समर्पण को सम्मान देने के लिए लगाया गया है।

स्मारक पर दर्शाया गया है कि दोनों पायलट अपनी ड्यूटी निभाते हुए और अपने पेशेवर दायित्वों के प्रति समर्पित रहते हुए शहीद हुए। इस स्मृति पट्ट पर दोनों पायलटों के चित्र और नाम भी अंकित किए गए हैं, जिससे उनकी याद को स्थायी रूप दिया गया है।

हवाई अड्डा प्राधिकरण का कहना है कि यह स्मारक केवल एक यादगार नहीं, बल्कि विमानन सेवा में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा निभाए जाने वाले कर्तव्य और उनकी बहादुरी का प्रतीक है। इस अवसर पर कई अधिकारियों और सहकर्मियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि यह हादसा लागुआर्डिया हवाई अड्डे के रनवे पर हुआ था, जिसमें दोनों पायलटों की मृत्यु हो गई थी। इस घटना ने विमानन क्षेत्र से जुड़े लोगों को गहरा झटका दिया था।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें