राहुल गांधी की भारत डोजो यात्रा को लेकर Mayawati ने कसा तंज, कहा- पेट भरे लोगों के लिए...

इंटरनेट डेस्क। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अब राहुल गांधी की भारत डोजो यात्रा को लेकर तंज कसा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जल्द ही भारत डोजो यात्रा यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है।

राहुल गांधी की भारत डोजो यात्रा को लेकर Mayawati ने कसा तंज, कहा- पेट भरे लोगों के लिए...

इंटरनेट डेस्क। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अब राहुल गांधी की भारत डोजो यात्रा को लेकर तंज कसा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जल्द ही भारत डोजो यात्रा यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। राहुल गांधी की ये सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रही है।
अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर भारत डोजो यात्रा यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। 

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस संबंध में ट्वीट किया कि पेट भरे लोगों के लिए दोजा व अन्य खेलकूद के महत्व से किसी को इंकार नहीं, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व पिछड़ेपन आदि के त्रस्त जीवन से जूझ रहे उन करोड़ों परिवारों का क्या जो पेट पालने हेतु दिन-रात कमरतोड़ मेहनत को मजबूर हैं। ’भारत डोजो यात्रा’ क्या उनका उपहास नहीं?  

मायावती ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें देश के करोड़ों गरीबों व मेहनतकश लोगों को सही व सम्मानपूर्वक रोटी-रोजी की व्यवस्था कर पाने में अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए उनसे भूखे पेट भजन कराते रहना चाहती है, किन्तु विपक्षी कांग्रेस का भी वैसा ही जनविरोधी रवैया जनता को कैसे गवारा संभव है? 

कांग्रेस ने एससी, एसटी व ओबीसी का वोट लेकर अपनी ताकत तो बढ़ा ली
कांग्रेस एवं इनके इण्डी गठबंधन ने आरक्षण व संविधान बचाने के नाम पर एससी, एसटी व ओबीसी का वोट लेकर अपनी ताकत तो बढ़ा ली, किन्तु अपना वक्त निकल जाने पर उनके भूख व तड़प को भुलाकर उनके प्रति यह क्रूर रवैया अपनाना क्या उचित? खेल का राजनीतिकरण हानिकारक जो अब और नहीं।

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें