Mathura: सड़क हादसे में छह लोगों की हुई मौत, दो घायल

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा के बलदेव थानाक्षेत्र में आज तडक़े एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। आज तडक़े तीन बजे के लगभग यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सडक़ हादसे में छह लोगों की मौत हुई।

Mathura: सड़क हादसे में छह लोगों की हुई मौत, दो घायल

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा के बलदेव थानाक्षेत्र में आज तडक़े एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। आज तडक़े तीन बजे के लगभग यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सडक़ हादसे में छह लोगों की मौत हुई। खबरों के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आगरा जा रही तेज रफ्तार इको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।

इस सडक़ हादसे में पिता, दो बेटों सहित 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं  पत्नी, बेटी गंभीर हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। अंधेरा होने के कारण काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे।

पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर सभी लोगों को बाहर निकवाया। बताया जा रहा है कि इस सडक़ हादसे में मृतकों की पहचान आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन, मध्य प्रदेश के मुरैना के दो सगे भाई दलवीर और पारस तोमर के रूस में की गई है।

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें