इंटरनेट डेस्क। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने कहा कि जिन लोगों ने उनके पति के साथ गलत किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर मुसलमानों और कश्मीरियों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर न करें। बता दें कि इस हमले में 26 लोग आतंकवादियों द्वारा बेरहमी से मारे गए थे।
हिमांशी नरवाल ने करनाल में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान पत्ररकारों से कहा कि हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों और कश्मीरियों के पीछे पड़ें।" करनाल वह शहर है जहां उनके पति बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम शांति और न्याय चाहते हैं। जिन लोगों ने उनके साथ गलत किया है, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। नरवाल की बहन सृष्टि ने भी रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसका आयोजन करनाल स्थित एनजीओ नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स ने किया था।
हमले के दौरान पहलगाम में था यो जोड़ा
बता दें कि ये जोड़ा पहलगाम में अपने हनीमून पर था, जब आतंकवादियों ने 26 वर्षीय नौसेना अधिकारी को नजदीक से गोली मार दी। आतंकवादी हमले से ठीक एक सप्ताह पहले विनय नरवाल और हिमांशी ने मसूरी में एक निजी समारोह में शादी की थी।
PC : HindustanTimes