Paris Olympics में दो कांस्य पदक जीतने वाली Manu Bhaker को अब मिलेगा ये सम्मान

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। वह एक ओलंपिक में भारत की ओर से दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं।

Paris Olympics में दो कांस्य पदक जीतने वाली Manu Bhaker को अब मिलेगा ये सम्मान

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। वह एक ओलंपिक में भारत की ओर से दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। इसी कारण अब उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश के साथ पेरिस ओलंपिक में समापन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक नामित किया है।

निशानेबाज मनु भाकर को ओलंपिक में दो पदक जीतने के बाद अब एक और बड़ा सम्मान मिलने वाला है। अब उन्हें हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर बनानया जाएगा।

हरियाणा के परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अंबाला छावनी जिया वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि ओलंपिक में धाक जमाने वाली खिलाड़ी मनु भाकर को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक रजत सहित कुछ छह पदक जीते हैं। इसमें से दो कांस्य पदक तो मनु भाकर ने ही देश को दिलाए हैं।

PC:  hindi.news24online

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें