Manipur Violence: दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश, पुलिस और सेना से संभाला मोर्चा

राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ‘‘समझाने और चेतावनी के बावजूद स्थिति काबू में नहीं आने पर ’देखते ही गोली मारने’ की कार्रवाई की जा सकती है।

Manipur Violence: दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश, पुलिस और सेना से संभाला मोर्चा

इंटरनेट डेस्क। मणिपुर राज्य इस समय हिंसा की आग में झुलस रहा है। हालात ऐसे बन चुके है की पुलिस और सेना को दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए है। आपकों बता दें की यहां मैतेई समुदाय के आंदोलन के बाद पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर हिंसा फैल गई है। 

इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात कर  राज्य की स्थिति का जायजा लिया है साथ अन्य पड़ौसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बात की है। जानकारी के अनुसार राज्य में मैतेई समाज को अनसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के बाद यह हिंसा फैली है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों को राज्य में भेजा गया है। 

राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ‘‘समझाने और चेतावनी के बावजूद स्थिति काबू में नहीं आने पर ’देखते ही गोली मारने’ की कार्रवाई की जा सकती है। आठ जिलों में स्थिति बिगड़ी हुई है। बताया जा रहा है की हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 

pc- zee news