Mamta Banerjee: बादल के निधन पर ममता ने जताया शोक। 

Mamta Banerjee: बादल के निधन पर ममता ने जताया शोक। 

Mamta Banerjee: बादल के निधन पर ममता ने जताया शोक। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल के निधन पर दुख व्यक्त किया।

सुश्री बनर्जी ने ट््वीट किया, ''मैं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल के निधन से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है।’’ उन्होंने दिवंगत बादल को सच्चे जन नेता और अदम्य साहसी व्यक्ति बताया और कहा कि उन्होंने अपने राज्य की प्रगति में बहुत योगदान दिया।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।