Mallikarjun Kharge का बड़ा दावा, 2024 में बनेगी कांग्रेस सरकार, चाहे 100 मोदी और अमित शाह आए

इसके साथ ही खरगे ने यह भी कहा की  ’केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आएगा

Mallikarjun Kharge का बड़ा दावा, 2024 में बनेगी कांग्रेस सरकार, चाहे 100 मोदी और अमित शाह आए

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट चुकी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को इसी से जोड़कर देखा भी जा रहा था। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने भी एक बड़ा बयान दिया है और उनका कहना है की चाहे कुछ हो जाए 2024 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। 

खरगे ने नगालैंड के दिमापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुएयह टिप्पणी की। खरगे ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उसने विधायकों को लालच देकर कई राज्यों में विपक्ष की सरकारों को अस्थिर किया है। ऐसे में ये सब जानते है की बीजेपी की सरकार लोगों से क्या चाहती है। 

इसके साथ ही खरगे ने यह भी कहा की  ’केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आएगा। हमारी दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत जारी है। अन्य सभी दल साथ आएंगे। हम संविधान और लोकतंत्र का अनुसरण करेंगे। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा की चाहे 100 मोदी या शाह आ जाएं सरकार कांग्रेस की बनेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब विपक्षी एकजुटता की कवायद को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों चर्चा कर चुके है।