Maharashtra: शिवसेना ने कर दी है महायुति से बगावत! ये पद लेने से कर दिया है इंकार

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बावजूद अभी तक महायुति गठबंधन मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं कर सकता है। इस पद को लेकर महाराष्ट्र में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है।

Maharashtra: शिवसेना ने कर दी है महायुति से बगावत! ये पद लेने से कर दिया है इंकार

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बावजूद अभी तक महायुति गठबंधन मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं कर सकता है। इस पद को लेकर महाराष्ट्र में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र फडणवीस को फिर से सीएम बनाना चाहती है। वहीं एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री या केन्द्र में कोई पद देना चाहती है। खबरों की मानें तो हालांकि,शिवसेना ने साफ कर दिया है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे। 

आपको बता दें कि महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और सीएम बने थे। शिवसेना ने अब बोल दिया कि शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करेंगे। 

एकनाथ शिंदे के नाम पर लड़ा विधानसभा चुनाव
खबरों के अनुसार, शिवेसना के संजय शिरसात बोल दिया है कि महायुति ने विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के नाम पर लड़ा था। वह मुख्यमंत्री के तौर वापसी के हकदार हैं। वह उपमुख्यमंत्री के पद को स्वीकार नहीं करेंगे। खबरों के अनुसार, शिवसेना नेता की ओर से दावा किया गया है कि लोकसभा चुनाव में महायुति के खराब प्रदर्शन के बाद तय किया गया था कि विधानसभा में महायुति आती है, तो सीएम शिंदे को बनाया जाएगा। 

भाजपा नेताओं का कहना है ऐसा
वहीं इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कहना है कि पहले तय हुआ था कि चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद तीनों दलों के नेता साथ बैठकर फैसला लेंगे। अब महाराष्ट्र में सीएम पद महायुति के लिए परेशानी का कारण बन गया है। आगामी समय ही बनाएगा कि यहां पर नया सीएम कौन होगा।

PC: tv9hindi.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें