Maharashtra: कांग्रेस-भाजपा का नहीं, इस पार्टी का नेता है सीएम फेस के रूप में लोगों की पहली पसंद, सर्वे में हुआ खुलासा

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव परिणामों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक मैटराइज सर्वे के अनुसार, प्रदेश में बीजेपी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले गठबंधन महायुति की सरकार बनने जा रही है।

Maharashtra: कांग्रेस-भाजपा का नहीं, इस पार्टी का नेता है सीएम फेस के रूप में लोगों की पहली पसंद, सर्वे में हुआ खुलासा

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव परिणामों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक मैटराइज सर्वे के अनुसार, प्रदेश में बीजेपी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले गठबंधन महायुति की सरकार बनने जा रही है। इस सर्वे में इस बात का भी खुलासा हुआ है, प्रदेश के लोगों की मुख्यमंत्री फेस के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा कौनसा नेता है। 

मैटराइज सर्वे के अनुसार, इस मामले में पहले स्थान पर महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। प्रदेश के के लोगों से जब ये पूछा गया कि मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी पसंद कौन है तो 40 प्रतिशत लोगों ने मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे के पक्ष में सहमति जताई है। सीएम फेस के रूप में लोगों की दूसरी पसंद उद्धव ठाकरे हैं, जिन्हें 21 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को 19 प्रतिशत लोगों ने सीएम फेस के लिए पसंद किया है। 

65 प्रतिशत से अधिक लोग मौजूदा सीएम शिंदे के कामकाज से हैं संतुष्ट 
मैटराइज सर्वे में 65 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मौजूदा सीएम शिंदे के कामकाज से संतुष्टि जताई है। इसमें 42 प्रतिशत लोगों ने उनके काम को बहुत अच्छा और 27 प्रतिशत ने औसत करार दिया है। आपको बता दें कि सर्वे 10 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच में किया गया है। इसमें प्रदेश के 1,09,628 लोगों की राय ली गई है। अब आगामी समय ही बनाएगा कि महाराष्ट्र में नया मुख्यमंत्री कौन होगा। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें