Maha Kumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी भी रहे साथ

Maha Kumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी भी रहे साथ

Maha Kumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी भी रहे साथ

इंटरनेट डेस्क। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु महासंगम में डुबकी लगा चुके है। ऐसे में आज देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी महाकुंभ पहुंच त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

इसके बाद राष्ट्रपति संगम क्षेत्र में पहुंचीं। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण लोगों ने देखा

पवित्र स्नान करने के बाद, उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में खड़े होकर प्रार्थना भी की। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ संगम पहुंचे। बता दें 13 जनवरी को शुरू हुआ भव्य महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। महोत्सव का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा।

pc- m.nari.punjabkesari.in