Madhya Pradesh: प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर लगाए बड़े आरोप, पटवारी भर्ती घोटाले पर जमकर घेरा

वहीं इस मामले में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भी प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

Madhya Pradesh:  प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर लगाए बड़े आरोप, पटवारी भर्ती घोटाले पर जमकर घेरा

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है और ऐसे में पार्टियों की और से दौरे शुरू हो गए है। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता यहा के दौरे कर रह रहे। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ग्वालियर-चंबल अंचल पहुंची और शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। 

प्रियंका गांधी ने यहा रैली में हाल ही में चर्चा में आए पटवारी भर्ती घोटाले पर सीधे प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला किया। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में चार बार घोटालों का जिक्र किया है। आपको बता दें की चार महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव है और कांग्रेस इसे मुद्दा बना सकती है। कांग्रेस ने इसे व्यापमं-2 करार दिया है।

वहीं इस मामले में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भी प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहपुर जिले के गाडरवाडा पहुंचे थे यही उन्होंने कहा की बहन आप मध्यप्रदेश में आकर कम से कम झूठ तो मत बोलो। 

pc- abp news