Madhya Pradesh: पहले मामा ने भांजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, फिर जब घर से निकली तो...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर अब एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक 15 साल की मासूम बच्ची दुष्कर्म का शिकार बनी है।

Madhya Pradesh: पहले मामा ने भांजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, फिर जब घर से निकली तो...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर अब एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक 15 साल की मासूम बच्ची दुष्कर्म का शिकार बनी है। खबरों के अनुसार, बच्ची को चंद रुपयों के लिए एक दंपत्ति ने बेच दिया। इसे पहले उसके साथ जो भी हुआ उसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। 

खबरों के अनुसार, राजधानी भोपाल में साल 2022 में नाबालिग बच्ची की मां का निधन हो गया था। इसके बाद से ही बच्ची मामा और मामी के साथ रहती थी। एक दिन मामा ने मौका पाकर बच्ची का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद बच्ची ने परेशान होकर घर छोडऩे का निर्णय लिया। 

ऑटो चालक ने होटल ले जाकर किया दुष्कर्म
बच्ची जब घर छोडक़र यहां पर प्रभात चौराहे पर आई तो एक ऑटो चालक सलमान से मिली। यहां से सलमान ने बहला-फुसलाकर उसे एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद सलमान ने उसे एक दंपत्ति महक यादव और आशुतोष वाजपेयी को बेच दिया। दंपत्ति ने बच्ची से प्रॉस्टिट्यूशन का काम कराया। 

बच्ची की उम्र 25 बताकर करवा दिया 2 लाख रुपए में विवाह
इसके बाद साल 2023 में बच्ची की उम्र 25 बताकर 2 लाख रुपए में अशोकनगर में एक व्यक्ति से विवाह करवा दिया। यहां पर बच्ची के दुख कम नहीं हुए। साल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से बच्ची ने अपने परिवार से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छह लोगों को  छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

PC: prabhasakshi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें