Madhya Pradesh: कमलनाथ युग का अंत, जीतू पटवारी बनाए गए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव हारते ही अब संगठन में भी बदलाव हो गया है। जहीं हां अब आलकमान में प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष को बदल दिया है।

Madhya Pradesh:  कमलनाथ युग का अंत, जीतू पटवारी बनाए गए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव हारते ही अब संगठन में भी बदलाव हो गया है। जहीं हां अब आलकमान में प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष को बदल दिया है। खबरों की माने तो अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे। उन्होंने कमलनाथ की जगह ली है। बताया जा रहा है की मंगलवार 19 दिसंबर को जीतू पटवारी पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस अवसर पर बैरागढ़ से प्रदेश कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी उपस्थित रहेंगे। तीनों नेताओं ने रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी से भेंट की थी।

तीनों नेताओं ने रविवार को राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में भेंट की। इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस परिवारजनों में असीम उत्साह है। हम सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद लेकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस के विचारधारा को जन-मन तक पूरी शिद्दत से पहुंचाएंगे।

pc- abp news