Madhya Pradesh Elections 2023: कांग्रेस की हार के बाद आलाकमान ने कमलनाथ से मांगा इस्तीफा! अब क्या करेंगे...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां ये अनुमान था की कांग्रेस को बहुमत मिलेगा, लेकिन हुआ उसके उलट ही है। जी हां कांग्रेस की यहां करारी हार हुई है।

Madhya Pradesh Elections 2023:  कांग्रेस की हार के बाद आलाकमान ने कमलनाथ से मांगा इस्तीफा! अब क्या करेंगे...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां ये अनुमान था की कांग्रेस को बहुमत मिलेगा, लेकिन हुआ उसके उलट ही है। जी हां कांग्रेस की यहां करारी हार हुई है। ऐसे में अब कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर गाज गिरी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए कहा है।

बता दें कि कमलनाथ लंबे समय से मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे, साथ ही पार्टी की तरफ से वो मुख्यमंत्री के भी चेहरे थे। हालांकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में उन पर गाज गिरना तय है। 

वहीं खबरों की माने तो राज्य में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व करने वाले कमल नाथ ने राज्य में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि वे इस बात पर गौर करेंगे कि हम मतदाताओं से संवाद क्यों नहीं कर सके।

pc- aaj tak