Madhya Pradesh Assembly Elections: शिवराज सिंह चौहान बुदनी से मैदान में, चौथी लिस्ट में मिली जगह

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा ने मध्य प्रदेश में चौथी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 57 नाम जारी किए हैं

Madhya Pradesh Assembly Elections: शिवराज सिंह चौहान बुदनी से मैदान में, चौथी लिस्ट में मिली जगह

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा ने मध्य प्रदेश में चौथी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 57 नाम जारी किए हैं। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी जगह मिली है। साथ ही 25 मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल है।

भाजपा इससे पहले 79 नाम घोषित कर चुकी है और अब 57 को मिलाकर भाजपा ने 136 नाम घोषित कर दिए है। 94 सीटों पर नाम घोषित होना अभी भी बाकी है। बता दें भाजपा के दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को उतराने के बाद शिवराज सिंह चौहान के चुनाव मैदान में नहीं उतरने की अटकलें लग रही थीं। अब पार्टी ने उनको दोबारा बुदनी से चुनाव मैदान में उतार दिया है।

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों को टिकट दिलाने में सफल रहे हैं। इसमें सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ग्वालियर से प्रद्धुमन सिंह तोमर, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत और सांची से प्रभुराम चौधरी लिस्ट में शामिल हैं।

pc- abp news