Madan Rathore ने अब भजनलाल सरकार से ही कर दी है ये मांग, मुद्दे को राष्ट्रीय मंचों पर उठाने की कही बात

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अब अपनी ही पार्टी की सरकार से राजस्थान में यूसीसी लागू करने की मांग कर दी है।

Madan Rathore ने अब भजनलाल सरकार से ही कर दी है ये मांग, मुद्दे को राष्ट्रीय मंचों पर उठाने की कही बात

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अब अपनी ही पार्टी की सरकार से राजस्थान में यूसीसी लागू करने की मांग कर दी है। भाजपा के राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ ने तो यूसीसी के इस मुद्दे को न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय मंचों पर भी उठाए जाने की बात बोल दी है।

उन्होंने तो राज्य सभा में स्पेशल मोशन के माध्यम से इस संबंध में प्राइवेट मेंबर बिल लाने की मंशा भी जता दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस सबंध में बोल दिया कि उन्होंने पहले भी इस विषय को राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल के रूप में स्पेशल मोशन लाने की अनुमति सदन से मांगी थी है। संसद में भी यह मुद्दा कई बार चर्चा का विषय रहा है।

भाजपा ने इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के पुराने रुख का हवाला देते हुए कहा कि अदालत भी समय-समय पर समान नागरिक संहिता की जरूरत पर टिप्पणी कर चुकी है। मदन राठौड़ ने पर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को सीमित करने का आरोप लगाया है।

PC:  navbharattimes.indiatimes

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें