Madan Dilawar का बड़ा बयान, कहा- हनुमान बेनीवाल जनता का भरोसा खो चुके हैं और अब कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे

इंटरनेट डेस्क। भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Madan Dilawar का बड़ा बयान, कहा- हनुमान बेनीवाल जनता का भरोसा खो चुके हैं और अब कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे

इंटरनेट डेस्क। भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को लेकर दावा किया है कि अब कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। खबरों के अनुसार, भाजपा नेता दिलावर ने बेनीवाल को लेकर बोल दिया कि जिनको सहारा दिया जाता है, वो लोग खुद को ही ताकतवर समझने लगते हैं।

उन्होंने आगे बोल दिया कि हनुमान बेनीवाल जनता का भरोसा खो चुके हैं और अब कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि नागौर लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हनुमान बेनीवाल को समर्थन दिया था, क्योंकि वे पहले भाजपा से विधायक रह चुके हैं और उन्हें संसद तक पहुंचाना लक्ष्य था।

दिलावर ने कहा कि सांसद बनने के बाद बेनीवाल भाजपा को ही आंखें दिखाने लगे, फिर कांग्रेस के समर्थन से चुनाव जीते और कांग्रेस को भी निशाना साधने लगे। इस प्रकार के व्यवहार से हनुमान बेनीवाल ने जनता का विश्वास खो दिया है।  मदन दिलावर के बयान के बाद अभी तक इस संबंध में हनुमान बेनीवाल की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें