Chandra Grahan 2023: जाने कब लगने जा रहा है इस साल का पहला चंद्र ग्रहण, दिन, समय और सूतक काल को लेकर जाने आप भी पूरी डिटेल

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह वह समय या अवधि है जिसमें ग्रहण लगता है

Chandra Grahan 2023: जाने कब लगने जा रहा है इस साल का पहला चंद्र ग्रहण, दिन, समय और सूतक काल को लेकर जाने आप भी पूरी डिटेल

इंटरनेट डेस्क। आपकों शायद पता है नहीं लेकिन नहीं है तो आपकों बता दे की इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लग चुका है और अब इसके बाद में जल्दी ही वैशाख पूर्णिमा के दिन पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।

कब लगेगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण
आपकों बता दें की इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 के दिन लगने वाला है। चंद्र ग्रहण लगने का समय रात 8 बजकर 45 मिनट है जो देर रात 1 बजे तक रहेगा। जानकारी के अनुसार चंद्र ग्रहण का परमग्रास रात 10 बजकर 53 मिनट पर होगा। लेकिन सबसे बड़़ी बात जो है वो यह की चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह केवल यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से देखा जाएगा।

सूतक काल
अब जब भारत में यह ग्रहण दिखेगा ही नहीं तो फिर सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ऐसे में भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

क्या होता है सूतक
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह वह समय या अवधि है जिसमें ग्रहण लगता है। इस समय को धार्मिक मान्यतानुसार अशुभ माना जाता है। ऐसे में सूतक काल की स्थिति में व्यक्ति को कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए।