LPG Price: मई माह के पहले दिन सस्ता हुआ गैस सिलेंंडर, अब खर्च करने होंगे इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। मई माह के पहले दिन कॉमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये हैं कि सरकारी तेल कंपनियों ने आज आमजन के हित में बड़ा कदम उठाते हुए कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता कर दिया है।

 LPG Price: मई माह के पहले दिन सस्ता हुआ गैस सिलेंंडर, अब खर्च करने होंगे इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। मई माह के पहले दिन कॉमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये हैं कि सरकारी तेल कंपनियों ने आज आमजन के हित में बड़ा कदम उठाते हुए कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता कर दिया है। कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 17 रुपए तक की कटौती की गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को एक बार फिर से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दाम में भी आज बदलाव किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1747.50 रुपए का मिलेगा। यहां पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपए में प्राप्त होगा। कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर 1868.50 रुपए के स्थान पर 1851.50 रुपए में मिलेगा। मायानगरी मुंबई में ये सिलेंडर 1713.50 रुपए की जगह अब 1699 रुपए और चेन्नई में 1921.50 रुपए के स्थान पर 1906.50 रुपए में मिलेगा। आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर  कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए में मिलेंगे।

घरेलू एलपीजी गैस की कीमतों में अन्तिम बार 8 अप्रैल को हुआ था बदलाव
आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी गैस की कीमतों में अन्तिम बार 8 अप्रैल को बदलाव किया गया था। उस समय केन्द्र सरकार ने 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ाई गई थी। आपकों बता दें कि देश में इस समय 32.9 करोड़ एलपीजी कनेक्शन है। इसमें से 10.33 करोड़ उज्जवला योजना से जुड़े हुए हैं। इन लोगों को सिलेंडर पर  300 रुपए की सब्सिडी मिलती है।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें