LPG Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी, ईरान युद्ध के चक्कर में लगा झटका

LPG Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी, ईरान युद्ध के चक्कर में लगा झटका

LPG Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी, ईरान युद्ध के चक्कर में लगा झटका

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग अब भारत के लोगों को महंगाई का झटका दे रही है। युद्ध के बीच में जनता को महंगाई का झटका दिया गया है। बात करें तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार अब 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये तक बढ़ा दिए गए है। सूत्रों के मुताबिक, बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई है।

कमर्शियल के दामों में भारी बढ़ोतरी
इतना ही नहीं सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के साथ-साथ अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी भारी बढ़ोतरी की है। कमर्शियल एलपीजी (19 किलो वाले सिलेंडर) की कीमतों में 115 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1835 रुपये हो गई है।

सरकार ने दिया आदेश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट को देखते हुए देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। सरकार ने 6 मार्च को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की सभी तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिया कि वे रसोई गैस यानी एलपीजी का प्रोडक्शन बढ़ाएं।

pc- moneycontrol.com