इंटरनेट डेस्क। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को मंगलवार को भी अपडेट कर दिया गया है। हालांकि आज भी कीमतों में कमी नहीं हुई है।
लोगों को अभी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। सिलेंडर बुक करवाने से पहले आपको फटाफट कीमतों के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,765.50 रुपए है।
घरेलू एलपीजी की कीमत में आखिरी बार सात जून को 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में एक अगस्त को बदलाव हुआ था। इस दौरान सिलेंडर के दाम में 192 रुपए की कमी की गई है।
शहर: 14.2 किलो वाला सिलेंडर, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली: 942 रुपए, 2,738 रुपए
मुंबई: 941.50 रुपए, 2,691.50 रुपए
कोलकाता: 968 रुपए, 2,872.50 रुपए
चेन्नई:957.50 रुपए, 2,906.00 रुपए
PC: Reuters