इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी कंपनियों ने कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को अभी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। लोगों को कीमतों में कमी होने का इंतजार है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,765.50 रुपए है। शहर के हिसाब से एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है। स्थानीय टैक्स, ढुलाई और दूसरे खर्चों की वजह से अलग-अलग जगहों पर गैस के दाम में अंतर रहता है।
देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें:
शहर: घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर
कोलकाता: ₹968.00, ₹2,872.50
मुंबई: ₹941.50, ₹2,691.50
चेन्नई: ₹957.50, ₹2,906.00
चंडीगढ़: ₹951.50, ₹2,760.00
हैदराबाद ₹994.00, ₹2,985.00
लखनऊ: ₹979.50, ₹2,860.50
पटना: ₹1,031.50, ₹3,018.00
गुड़गांव: ₹950.50, ₹2,755.00
नोएडा: ₹939.50, ₹2,738.00
बैंगलोर: ₹944.50, ₹2,821.00
भुवनेश्वर: ₹968.00, ₹2,908.00
PC: patrika