Lok Sabha elections: अशोक गहलोत का ये करीबी कांग्रेस नेता आज थामेगा बीजेपी का दामन!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले कांग्रेसी नेताओं का पार्टी छोडऩे का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 

Lok Sabha elections: अशोक गहलोत का  ये करीबी कांग्रेस नेता आज थामेगा बीजेपी का दामन!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले कांग्रेसी नेताओं का पार्टी छोडऩे का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 

महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रिछपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बैरवा सहित कई बड़े नामों के कांग्रेस छोडऩे के बाद अब इस लिस्ट में प्रदेश की राजनीति का एक और बड़ा नेता का नाम आज शामिल हो सकता है। प्रदेश की 12 सीटों पर पहले चरण में होने वाली वोटिंग से पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल के पार्टी छोडऩे की खबरें आ रही है। वह आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। 

अग्रवाल समाज में होगी भाजपा की पकड़ और मजबूत 
खबरों के अनुसार, कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके  सीताराम अग्रवाल आज कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामने थामेंगे। सीताराम अग्रवाल के इस कदम से भाजपा की अग्रवाल समाज में पकड़ और मजबूत हो जाएगी।  पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी नेता सीताराम अग्रवाल को कांग्रेस ने पिछले साल संपन्न हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में विद्यानगर सीट से उम्मीदवार बनाया था।  इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से दीया कुमारी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद दीया कुमारी को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। 

दो विधानसभा चुनाव में मिल चुकी है हार
सीताराम अग्रवाल कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह पार्टी की ओर से लगातार दो विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 2018 में उन्हें भाजपा के नरपत सिंह राजवी से और  2023 में दीया कुमारी से हार का सामना करना पड़ा है। 

PC:  business-standard,  thestatesman, rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें