Lok Sabha Elections: राहुल, राजनाथ और स्मृति ईरानी सहित कई दिग्गजों की आज ईवीएम में कैद हो जाएगी किस्मत

इंटरनेट डेस्क।  देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर हो रहे मतदान से कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

इसमें इसमें केन्द्र मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी के साथ ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य, उमर अब्दुल्ला सहित कई दिग्गज नेता शामिल हैं। वहीं आज ओडिशा की भी 35 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

आज सुबह सात बजे से उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है, जो शाम को छह बजे तक चलेगा।

 राहुल गांधी केरल की वायनाड के बाद अब यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह इस बात अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें