Lok Sabha Elections: राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां के पास है इतने करोड़ की संपत्ति

इंटरनेट डेस्क। इस बार राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां अपनी पुरानी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देंगे। भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ कांग्र्रेस का दामन थाम लिया था।

अब कांग्रेस ने उन्हें चूरू लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। आज हम आपको कांग्रेस उम्मीदवार राहुल कस्वां की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। राहुल कस्वा ने अपने चुनावी शपथ पत्र में खुद की संपत्ति की जानकारी दी है।

उन्होंने इसमें खुलासा किया कि उनके पास 2.81 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति है। इस कांग्रेस उम्मीदवार के पास 1.83 करोड़ रुपए की चल और 98.50 लाख की अचल संपत्ति है। वहीं राहुल कस्बां के पास 1.20 लाख नगदी हैं। . राहुल कस्वा की पत्नी नीलू कस्वां के पास 4.33 लाख रुपए रुपए नकद है। राहुल कस्वां को लोकसभा चुनाव में देवेंद्र झाझडिय़ा की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें