Lok Sabha Election: अब ये अभिनेत्री हुई भाजपा में शामिल, पीएम मोदी को लेकर भी बोल दी बड़ी बात 

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होने से पहले एक अभिनेत्री भाजपा में शामिल हो गई है। अब अनुपमा सीरियल से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

स्टार प्लस के शो अनुपमा से मशहूर हुईं रुपाली ने भाजपा में शामिल होने के बाद बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसक बताया है। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। उन्होंने इस दौरान कहा कि बीजेपी बहुत अच्छा काम कर रही है और इसी कारण में इस पार्टी में शामिल हुई हूं। हालांकि अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अभी ये नहीं बताया कि वह 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं। आपको बता दें कि देश में तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव सात मई को होगा। 

PC:  flipkart

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें