Lok Sabha Elections: अब रायबरेली को लेकर प्रियंका गांधी ने बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों अपने भाई राहुल गांधी के लिए रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड के साथ ही उत्तरप्रदेश की रायबरेली सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

वायनाड सीट से मतदान हो चुका है। प्रियंका गांधी ने आज रायबरेली के मुंशीगंज में किसान शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह यहां पर नुक्कड़ सभाओं में हिस्सा लेेकर जनसभाएं करेंगी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

किसान आंदोलन में पहली बार नेहरू जी गिरफ्तार हुए थे
उन्होंने ट्वीट किया कि सन 1921 में बाबा रामचंद्र जी और मदारी पासी जी के नेतृत्व में चले किसान आंदोलन को दबाने के लिए अंग्रेज सरकार ने किसानों पर गोलियां बरसाईं थीं। सैकड़ों किसान शहीद हो गए थे। इसके बाद पंडित मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू जी रायबरेली पहुंचे और पीडि़त किसानों से मुलाकात की थी। इसी आंदोलन में पहली बार नेहरू जी गिरफ्तार हुए थे। यह शहीद स्मारक हमारे देश के किसानों के संघर्ष, शहादत, स्वतंत्रता आंदोलन और रायबरेली से कांग्रेस के सौ साल पुराने रिश्ते का प्रतीक है।  महान शहीदों को नमन।

रायबरेली हमेशा लोकतंत्र के साथ खड़ा रहा है
इससे पहले उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया था कि पिछले सौ साल का इतिहास कहता है कि रायबरेली हमेशा लोकतंत्र के साथ खड़ा रहा है। आजादी से पहले यहां के किसानों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया और उसके बाद भी हमेशा राजनीति को दिशा दिखाई है। देर रात तक बछरावां में अपनी बहनों और भाइयों के बीच रही और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

PC:twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें