Lok Sabha elections: गोविंद सिंह डोटासरा ने इन सीटों पर कांग्रेस की जीत का कर दिया है दावा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्जिट पोल्स से उलट लोकसभा चुनाव में प्रदेश से इंडिया गठबंधन को 12-13 सीटें मिलने का दावा किया है।

Lok Sabha elections: गोविंद सिंह डोटासरा ने इन सीटों पर कांग्रेस की जीत का कर दिया है दावा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्जिट पोल्स से उलट लोकसभा चुनाव में प्रदेश से इंडिया गठबंधन को 12-13 सीटें मिलने का दावा किया है। एआईसीसी में आयोजित बैठक में वीसी के माध्यम से सम्मिलित गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध मे दावा किया है।

लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों को लेकर चर्चा के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि हम राजस्थान में कम से कम 12-13 सीटें जीतने जा रहे हैं। हिंदुस्तान के इतिहास में ये चुनाव याद रखा जाएगा कि किस तरह जनता ने खुद अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस की ओर से इस संबंध में ट्वीट किया गया है। 

एआईसीसी की आयोजित बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा लिए गए फीडबैक में डोटासरा ने चूरू, झुंझुनू, दौसा, भरतपुर, धौलपुर करौली, टोंक, बाड़मेर, बांसवाड़ा, झुंझुनू और सीकर सीटों कई सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं गंगानगर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, कोटा सहित कई सीटों पर करीबी मुकाबला बताया है। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें