Lok Sabha Elections: गजेंद्र सिंह शेखावत ने अब कांग्रेस को लेकर कर दिया ये बड़ा दावा

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अब दावा कर दिया कि राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।

खबरों के अनुसार, अब उन्होंने कहा कि बीजेपी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कांग्रेस प्रदेश में कोई भी सीट न जीते। भाजपा सांसद गजेंन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में 2014 और 2019 के चुनावों में जिस तरह हमने सभी पच्चीस सीटें जीतीं, इस बार फिर हम उसी संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं कि कांग्रेस प्रदेश में अपना खाता नहीं खोलेगी।

इस दौरान जोधुपर से भाजपा उम्मीदवार गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कि पाली में भाजपा 5 लाख से अधिक वोटों से जीतेगी। गौरतलब है कि पाली लोकसभा सीट के लिए मौजूदा सांसद पीपी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल से होगा। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें