Lok Sabha Elections: पूर्व सीएम अशोक गहलोत की तबीयत हुई खराब, चल रहा है इलाज

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव में अपने बेटे की जीत के लिए जमकर प्रचार कर रहे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीमार हो गए हैं। अचानक तबीयत  बिगडऩे के कारण सांचौर में स्थित एक प्राइवेट होटल में पूर्व सीएम का इलाज चल रहा है।

पूर्व सीएम की सेहत पर डॉक्टर्स की टीम की लगातार नजर बनाए हुए है। खबरों के अनुसार, कल रात ही वे अहमदाबाद से सडक़ मार्ग के जरिए सांचौर के बाद अशोक गहलोत की होटल में तबीयत बिगड़ गई है। हालांकि अभी तक उनकी सेहत को लेकर डॉक्टर्स और कांग्रेस की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अशोक गहलोत की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद होटल के बाहर कांग्रेस के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। गौरतलब है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज रानीवाड़ा व भीनमाल में चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। 

PC: barandbench 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें