Lok Sabha elections: कल घोषित होगा चुनाव परिणाम, राजस्थान के 266 उम्मीदवारों की किस्मत का भी होगा फैसला

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव का परिणाम कल घोषित होगा। जिस पर देशवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। मंगलवार को ये साफ हो जाएगा कि केन्द्र में कौनसी पार्टी की सरकार बनेगी। मंगलवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरु होगी।

राजस्थान में अठारहवीं लोकसभा के लिए पच्चीस लोकसभा सीटों की मतगणना से 266 उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का पिटारा खुलने वाला है। इस बार के लोकसभा चुनाव में अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित चार केन्द्रीय मंत्रियों, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी जैसे कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत एवं वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह की किस्मत का फैसला भी होगा। अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई हैं। वैभव गहलोत ने जालोर से और दुष्यंत सिंह ने झालावाड़-बारां से अपनी चुनौती पेश की है।  आपको बता दें कि राजस्थान की की 25 लोकसभा सीटों पर गत 19 एवं 26 अप्रैल को दो चरणों में लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें