Lok Sabha Elections: आखिर दिग्विजय सिंह ने क्यों कहा- बीजेपी तभी जीत सकती है तीन सौ से अधिक सीटें?

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के बाद सातव चरणों का मतदान होने के बाद एग्जिट पोल भी सभी के सामने आ चुके हैं। सभी एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।

Lok Sabha Elections: आखिर दिग्विजय सिंह ने क्यों कहा- बीजेपी तभी जीत सकती है तीन सौ से अधिक सीटें?

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के बाद सातव चरणों का मतदान होने के बाद एग्जिट पोल भी सभी के सामने आ चुके हैं। सभी एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इन्हें फर्जी बताकर इन्हें मोदी पोल करार दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

खबरों के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जतना पार्टी को बहुमत नहीं मिलने वाला है। उन्होंने बोल दिया कि कोई कुछ भी कहे आंकड़े ये नहीं होंगे, क्योंकि जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है। 

दिग्विजय सिंह ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें तभी मिल सकती है, जब ईवीएम में छेड़छाड़ की गई हो। उन्होंने दावा कर दिया है कि बीजेपी बहुमत से दूर रहेगी और कांग्रेस 295 लोकसभा सीटें जीतने वाली है। गौरतलब है कि देश में लोकसभा चुनाव का परिणाम मंगलवार केा घोषित किया जाएगा।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें