Lok Sabha Elections: 400 पार निश्चित है, ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है: भजनलाल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देश के अन्य राज्यों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Lok Sabha Elections: 400 पार निश्चित है, ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है: भजनलाल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देश के अन्य राज्यों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल ने पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड में भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया कि 400 पार निश्चित है, ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है। रांची (झारखंड) में मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया व सभी से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में ऐतिहासिक बहुमत के साथ पुन: मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। 

जनता हर बूथ पर विजय का नया कीर्तिमान रचने हेतु तैयार है
कार्यक्रम में जन-जन का जोश-उमंग एवं उनसे प्राप्त अपार स्नेहाशीष से स्पष्ट है कि भगवान बिरसा मुंडा जी की तपोभूमि झारखंड की देवतुल्य जनता मोदी जी की गारंटी पर अटूट विश्वास प्रकट करते हुए हर बूथ पर विजय का नया कीर्तिमान रचने हेतु तैयार है।

भजनलाल ने झारखंड के उद्यमियों से की ये अपील
 वहीं उन्होंने धनबाद (झारखंड) में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों को राजस्थान में उद्योग लगाने की अपील की है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि राजस्थान में उद्योग लगाने के लिए विश्वास के साथ आइए। प्रदेश में उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा मिलेगी, जैसा उद्योग लगाना चाहते हैं वैसा लगाइए। मेरा वादा है उद्यमियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। राजस्थान में आप सभी का स्वागत है। 

PC: twitter 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें