Lok Sabha Elections: राजस्थान में कांग्रेस इन सीटों पर करेगी BAP का समर्थन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। इसी के तहत अब प्रदेश में कांग्रेस की ओर से बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) समर्थन किया जाएगा।

इस संंबंध में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने एक्स के माध्यम से जानकारी दी है। इस संबंध में रंधावा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस आगामी चुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र और बागीदौरा विधान सभा के उप चुनाव में करेगी। भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान में बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर बड़ा सियासी खेल देखने को मिला था। यहां पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा पहले अर्जुन सिंह बामनिया को उतारने का ऐलान किया। बाद में अरविंद सीता डामोर ने अपना नामांकन दर्ज कर सभी को चौंका दिया था। अब कांग्रेस ने अब बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा सीट पर बीएपी को समर्थन देने की घोषणा की है। 

PC: abplive