Lok Sabha Elections: राजसमंद सीट के लिए कांग्रेस आज कर सकती है नए उम्मीदवार के नाम का ऐलान, ये हैं दावेदार 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लडऩे से इंकार कर पार्टी को नई परेशानी में डाल दिया है। अब कांग्रेस को इस सीट के लिए नए उम्मीदवार का चयन करना है।

पार्टी की ओर से इस संबंध में अपनी तैयारियां शुरू की जा चुकी है। कांग्रेस के इस सीट के लिए नया चेहरा तलाशना किसी चुनौती से कम नहीं है। कांग्रेस की ओर से इस सीट के लिए तीन दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। कांग्रेस इनमें से किसी एक नेता को यहां से टिकट दे सकती है।

खबरों के अनुसार, सुदर्शन सिंह रावत के स्थान पर कांग्रेस की ओर से अब कार्तिक चौधरी, डॉ. दुर्गा सिंह राठौड और भरतपाल सिंह शेखावत के नाम पर मंथन किया जा रहा है। कांग्रेस भी इस सीट के लिए राजपूत चेहरे पर दांव खेल सकती है। कांग्रेस की ओर से इस सीट के लिए आज उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जा सकता है। कांग्रेस ने इससे पहले जयपुर सीट से भी अपना उम्मीदवार बदला है।

PC: abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें