Lok Sabha Elections: भीलवाड़ा सीट से इनमें से किसी एक को भाजपा बना सकती है अपना उम्मीदवार

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की ओर अभी तक प्रदेश की भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। भाजपा के लिए प्रदेश की सबसे सेफ सीट मानी जाने वाली भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए अभी तक उम्मीदवार का चयन नहीं होने पर लोग हैरान है।

पार्टी की ओर से जल्द ही इस सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जा सकता है। इस सीट के लिए कई नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इनमें मोजूदा सांसद सुभाष बहेडिय़ा, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, रवीन्द्र जाजू के साथ ही उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला की दावेदारी सामने आई है।

उनके अलावा भी कई नेता इस सीट के लिए दावेदारी जता रहे हैं। अब समय ही बनाएगा कि भाजपा इस सीट के लिए किस नेता को अपना उम्मीदवार बनाती है। कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट से दिग्गज नेता सीपी जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

PC: outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें