Lok Sabha Elections: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराने के लिए रणनीति बनाएंगे अशोक गहलोत, मिली ये जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर अब बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Lok Sabha Elections: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराने के लिए रणनीति बनाएंगे अशोक गहलोत, मिली ये जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर अब बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। खबरों के अनुसार, पूर्व सीएम अशोक गहलोत को अब कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट जिताने की जिम्मेदारी दी गई है।

अशोक गहलोत को अब अमेठी लोकसभा सीट के लिए सीनियर पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को रायबरेली सीट के लिए सीनियर पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों दिग्गज नेताओं को यूपी की इन सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का टास्क सौंपा गया है।

अब अशोक गहलोत अमेठी सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराने के रणनीति बनाएंगे। कांग्रेस ने अमेठी में केएल शर्मा को टिकट दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर राहुल गांधी को स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। अब राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

PC: freepressjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें