Lok Sabha Elections: अशोक गहलोत ने खेला ये मास्टर स्ट्रोक, लग सकती है बीजेपी के मिशन 25 में सेंध

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। हालांकि राजस्थान में बीजेपी के लिए ये काम आसान नहीं होगा। यहां पर पर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला है, जिससे बीजेपी के मिशन 25 में सेंध लग सकती है।

इस बार कांग्रेस 7-8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को यहां पर कड़ी चुनौती दे रही है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस बात के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दौसा, अलवर, टोंक-सवाई माधोपुर, जैसलमेर-बाड़मेर औऱ भरतपुर में उलट फेर कर सकती है। वहीं सीकर, नागौर और डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार भाजपा के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गठबंधन कर भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।  इस बार बाड़मेर से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत की उम्मीदों को भी झटका लग सकता है। गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार लोकसभा चुनाव के लिए 19 और 26 अप्रैल को मतदान होगा। 

PC: barandbench 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें