Leo Trailer Out: फिल्म Leo का ट्रेलर रिलीज, विजय थलपति और संजय दत्त के बीच दिखा जबरदस्त एक्शन, जाने कब होगी फिल्म रिलीज

साउथ और बॉलीवुड के दो सुपर स्टारों का मेल आपको एक बार फिर से देखने को मिलेगा।

Leo Trailer Out: फिल्म Leo का ट्रेलर रिलीज, विजय थलपति और संजय दत्त के बीच दिखा जबरदस्त एक्शन, जाने कब होगी फिल्म रिलीज

इंटरनेट डेस्क। साउथ और बॉलीवुड के दो सुपर स्टारों का मेल आपको एक बार फिर से देखने को मिलेगा। जी हां साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति और बॉलीवुड सुपर स्टार संजय दत्त दोनों एक साथ एक ही मूवी में आपको नजर आने वाले है। बता दें की दोनों की फिल्म लियो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 

ट्रेलर में  दोनों का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म में विजय के साथ बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं।  फिल्म ‘लियो’ का ट्रेलर देखने के बाद ये तो साफ है कि विजय की ये फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है।  फिल्म में विजय बॉलीवुड के खलनायक यानि संजय दत्त से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं इस फिल्म में संजू भी अपने नए लुक्स की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहे है।  फिल्म के ट्रेलर में इन दो सुपरस्टार्स को आपस में भिड़ते देख फैंस में एक्साइटमेंट लेवल और ज्यादा हाई हो चुका है। ऐसे में अब फैंस को 19 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी।

pc- onlykollywood.com