Lado Protsahan Yojana: सरकार सात किस्तों में लड़कियों को देती है एक लाख रुपए की सहायता, केवल ये कर सकती हैं आवेदन

इंटरनेट डेस्क। महिलाओं और लड़कियों के लिए केंद्र और राज्य की सरकारों की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक येाजना राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही है।

Lado Protsahan Yojana: सरकार सात किस्तों में लड़कियों को देती है एक लाख रुपए की सहायता, केवल ये कर सकती हैं आवेदन

इंटरनेट डेस्क। महिलाओं और लड़कियों के लिए केंद्र और राज्य की सरकारों की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक येाजना राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसका नाम लाड़ो प्रोत्साहन योजना है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से बच्चियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। 

राजस्थान सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बच्चियों को वित्तीय सहायता दी जाती है। प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना में जन्म से लेकर 21 साल तक की उम्र तक प्रदेश की लड़कियों को किस्तों में 100000 की राशि प्रदान की जाती है। 

इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की मूल निवासी लड़कियों को ही मिलेगा। उनका जन्म राजकीय चिकित्सालय या फिर अधिस्वीकृत निजी चिकित्सलय में होना आवश्यक है। इस योजना के तहत प्रदेश की लड़कियों को सात किस्तों में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए ये सहायता दी जाती है। 

PC:  outlookhindi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें