WTC final में मिली हार के बाद लाबुशेन और स्मिथ हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लि‍ए ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव किया है। इस टेस्ट मैच में अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कंगारू टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

WTC final में मिली हार के बाद लाबुशेन और स्मिथ हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लि‍ए ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव किया है। इस टेस्ट मैच में अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कंगारू टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों के स्थान पर युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास और विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को जगह दी गई है। लाबुशेन को खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया है।

वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप फाइनल में सिर्फ 17 और 22 रन ही बना सके। पिछले दो साल से वह टेस्ट में बड़ी पारियां खेलने में भी असफल रहे हैं। स्टीव स्मिथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में चोटिल हाेने के कारण टीम से बाहर हुए हैं।

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज कापहला मैच 25 से 30 जून के बीच होगा। वहीं  दूसरा टेस्ट 3 जुलाई और तीसरा टेस्ट 13 जुलाई से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी इस सीरीज में पैट कमिंस ही करेंगे। 

PC: sports.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें