इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों विवादास्पद रक्षाबंधन विज्ञापन के कारण चर्चा में बनी हुई है। हालांकि ज्वेलरी ब्रांडलरी ब्रांड GIVA ने आज इस विवादास्पद रक्षाबंधन विज्ञापन को हटा दिया है। विज्ञापन में खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने थीं। वे कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आ रही थीं।
इस पहनावे को लेकर कई लोगों की आपत्ति के बाद GIVA ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान में विज्ञापन हटाने का फैसला किया है। कंपनी ने इस संबंध में कहा कि किसी की भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं है। हालांकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्ट्रेस कृति का समर्थन किया था।
उन्होंने कृति सेनन का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करके लिखा कि महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए। इससे पहले इस विज्ञापन पर बॉलीवुड की एक अन्य अभिनेत्री कंगना रनोत ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।
कृति सेनन ने रक्षाबंधन को लेकर बोल दी है बात
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी कृति सेनन ने रक्षाबंधन को लेकर कहा कि ये त्योहार सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। वे और उनकी बहन नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा किसी भाई से कम नहीं करती हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें