Kota: 10 फीट नीचे खाई में गिरी स्कूल बस, एक की मौत, पचास घायल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज एक फिर से बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। अब यहां पर शिक्षा नगरी कहे जाने वाले कोटा में आज एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। अब यहां पर आज दोपहर में स्टीयरिंग व्हील फेल में खराबी आने के कारण एक स्कूल बस सडक़ दुर्घटना की शिकार बनी।

इसके कारण ड्राइवर द्वारा बस पर कंट्रोल खोने के कारण ये बस मुख्य सडक़ से करीब 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। दोपहर करीब 1 बजे हुए इस सडक़ हादसे में एक छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं  50 लोग घायल हैं। इस सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस के शीशे को तोडक़र बच्चों को बाहर निकाला गया है।

ये सडक़ हादसा उस समय हुआ जब बस स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोडऩे जा रही थी। घर की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आपको बता दें कि इसे पहले धौलपुर में हुए सडक़ हादसे में 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। यहां पर  शनिवार रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस के टेंपों को टक्कर मारने से ये हादसा हुआ था। 

PC: amarujala 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें