इंग्लैंड में KL Rahul ने लगा दिया शतक, खेल दी इतनी बड़ी पारी

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के शुरू होने से इंंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है।

इंग्लैंड में KL Rahul ने लगा दिया शतक, खेल दी इतनी बड़ी पारी

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के शुरू होने से इंंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। करूण नायर की शानदार पारी के बाद अब केएल राहुल ने भी यहां पर टेस्ट सीरीज से पहले शतकीय पारी खेली है। नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन भारत-ए ने  अनुभवी विकेटकीपर बैटर राहुल की शानदार शतकीय पारी के दम पर 7 विकेट पर 319 रन बना लिए हैं। 

मैच के भारत के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने क्रिस वोक्स की शानदार गेंदबाजी की चुनौती से निपटते हुए 168 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 116 रन की पारी खेली। राहुल ने इस पारी के दौरान करुण नायर (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87  और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (52) के साथ चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। केएल राहुल ने 102 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली 49 गेंद में शतक पूरा किया। 

जुरेल ने इंग्लैंड दौरे पर लगाया लगातार तीसरा अर्धशतक
वहीं जुरेल जॉर्ज हिल के खिलाफ चौके के साथ 66 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये जुरेल का इस दौरे पर यह लगातार तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहले अनधिकृत टेस्ट में 94 और नाबाद 53 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने तीन विकेट, जॉर्ज हिल ने दो और फरहान अहमद ने एक विकेट हासिल किया। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें