Kisan Mahapanchayat: रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, सरकार की फिर बढ़ी धड़कने

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी पर गठित समिति और इसका घोषित ऐजेंडा किसानों की मांगों के विपरीत है।

Kisan Mahapanchayat: रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, सरकार की फिर बढ़ी धड़कने

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के लिए किसानों ने एक बार फिर से कूच कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा की आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत होने जा रही है। इसमें देश के कई राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से लाखों किसानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसकों लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 2 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। कई रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है ताकी लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की माने तो पंचायत को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी पर गठित समिति और इसका घोषित ऐजेंडा किसानों की मांगों के विपरीत है। उनका कहना है की हमारी मांग इस समिति को रद्द कर, एसकेएम के प्रतिनिधियों को शामिल करने के साथ और भी है।