Kirodi Lal Meena के इस बयान से सियासी गलियारों में मची हलचल, कहा- मैं तो एक-दो साल में रिटायर…

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा हमेशा अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अब किरोड़ी लाल ने अपने राजनीतिक कॅरियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। इससे सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है।

Kirodi Lal Meena के इस बयान से सियासी गलियारों में मची हलचल, कहा- मैं तो एक-दो साल में रिटायर…

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा हमेशा अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अब किरोड़ी लाल ने अपने राजनीतिक कॅरियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। इससे सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। मंत्री मीणा ने दौसा में न केवल एक-दो साल में राजनीति से रिटायरमेंट लेने की बात कही, बल्कि इसके पीछे की शारीरिक असमर्थता को भी खुलकर स्वीकार किया।

हालांकि बाद में मीणा ने पत्रकारों के सामने अपने कथन पर सफाई दी है।  उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि देखो मैंने ऐसा इसलिए कहा था, क्योंकि हम युवा पीढ़ी को आगे बढ़ा रहे हैं।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके बयान का मुख्य उद्देश्य युवा नेताओं को आगे बढ़ाने के पार्टी के दृष्टिकोण की तारीफ करना था। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद बैरवा युवा हैं, 2 बार जीते हैं, मैं 6 बार जीता हूं, लेकिन उनको उप मुख्यमंत्री बनाया, यह सच्चाई है। उन्होंने इस दौरान ये भी बोल दिया कि नई टीम आनी चाहिए, हम कब तक राजनीति करेंगे? मैं तो एक-दो साल में रिटायर हो जाऊंगा।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें