फिर से चर्चा में आए Kim Jong Un, अब करवा रहे हैं ऐसा

इंटरनेट डेस्क। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने चौंकाने वाले फैसलों के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से किम जोंग चर्चा में आए हैं। यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस का खुलकर समर्थन करने वाले किम जोंग उन अब अब अपने सैनिकों के लिए स्मारक बनवा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, रूस-यूक्रेन जंग उत्तर कोरिया के हजारों सैनिक मारे गए हैं। उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसियों के अनुसार, राजधानी प्योंगयांग में इस स्मारक की नींव रखी गई है। शिलान्यास कार्यक्रम में किम जोंग उन शामिल हुए थे। इस संबंध में किम जोंग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम सच्चे देशभक्तों के लिए बनाया जा रहा है। खबरों के अनुसार, उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की रूस के साथ खूब बन रही है।

पश्चिमी रूस से यूक्रेनी सेना को खदेड़ने के लिए उन्होंने हथियार और हजारों सैनिक रूस भेजे थे। बताया जा रहा है कि रूस-यूक्रेन जंग उत्तर कोरिया के करीब 6 हजार सैनिक मारे गए हैं। वहीं हजारों सैनिक घायल हुए हैं। किम जोंग उन ने रूस की मदद करने के लिए अपने सैनिकों की जमकर तारीफ करते हुए बोल दिया कि यह संग्रहालय उन सैनिकों को समर्पित है जिन्होने राष्ट्रभक्ति की भावना का परिचय देते हुए रूस के लिए लड़ते हुए अपनी जान दे दी।

लम्बे समय से जारी है रूस-यूक्रेन जंग
आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग लम्बे समय से जारी है। इस जम में दोनों ही पक्षों के बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप इस जंग को रुकवाने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनहें अभी तक इसमें सफला नहीं मिली है।

PC:  politico
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें