नई दिल्ली। केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा को टाल दिया गया है। उन्हें कल सजा दी जानी थी, लेकिन यमनी अधिकारियों ने आखिरी समय में इसे स्थगित कर दिया है। खबरों के अनुसार, निमिषा प्रिया के वकील ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
उन्होंने बताया कि यमनी अधिकारियों ने आखिरी समय में इस फैसले को स्थगित कर दिया है। ये भारत के लिए राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि सरकार और नागरिक संगठन लंबे समय से निमिषा प्रिया को बचाने का प्रयास कर रहे थे। उनका ये प्रयास फिलहाल रंग लाया है। भारतीय अधिकारी लगातार स्थानीय जेल प्रशासन और अभियोजन कार्यालय के संपर्क में हैं, इसी कारण इस सजा को टालना संभव हो सका है। हालांकि नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
आपको बात दें कि केरल के पलक्कड़ जिले की निवासी निमिषा प्रिया को साल 2017 में अपने यमनी पार्टनर तलाल अब्दो महदी के कत्ल के आरोप में साल 2020 में सजा-ए-मौत सुनाई गई थी। साल 2023 में उनकी आखिरी अपील भी खारिज कर दिया गया था। इसके बाद से वह यमन के सना जेल में बंद हैं।
PC: thedailyjagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें